सरकाघाट के मसरेन में हुआ भीषण हादसा, मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष; अधिकतर यात्री महिलाएं

मंडी में HRTC बस खाई में गिरी, 5 की मौत और 20 घायल

A terrible accident happened in Masreen of Sarkaghat, 3 women and 2 men died; Most of the passengers

MANDI: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के मसरेन क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक बस हादसा हो गया। HRTC की बस तारंग्ला के पास खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है।


हादसा सुबह 9:50 पर, बस जा रही थी सरकाघाट

HRTC की यह बस जमण गुलू से सरकाघाट जा रही थी। सुबह करीब 9:50 बजे जब बस मसरेन के तारंग्ला मोड़ से गुजर रही थी, तभी ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। बस गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया।


घायलों में 15 से ज्यादा महिलाएं, ड्राइवर की हालत नाजुक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में अधिकतर महिलाएं सवार थीं। घायलों में 15 से अधिक महिलाएं हैं। सभी घायलों को सरकाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में ड्राइवर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।


प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी संजीव गौतम ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य की निगरानी की। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक द्वारा नियंत्रण खोना एक बड़ा कारण माना जा रहा है।


परिवहन मंत्री का शोक संदेश

हादसे पर परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

हादसे पर परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:
हादसे पर परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

“सरकाघाट उपमंडल के तारंग्ला में HRTC बस के खाई में गिरने से 5 अनमोल जिंदगियों की दुःखद मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। प्रशासन और विभागीय टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। हम स्वयं अधिकारियों के साथ मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।”


जांच जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता

फिलहाल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के कारणों पर स्थिति स्पष्ट होगी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *