नगर पंचायत आनी में पांच पंचायतों के कुछ गांवों को बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए शामिल किया जाना है। इस संदर्भ में शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव की ओर से ई-गजट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत बखनाओं, ग्राम पंचायत आनी, ग्राम पंचायत कराणा, ग्राम पंचायत कुंगश और ग्राम पंचायत नम्होग के 503 खसरा नंबरों को शामिल किया जाएगा। इनको लेकर 29 मई तक आपत्तियां और आवेदन मांगे गए हैं।
इस संबंध में एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि अधिसूचना के मुताबिक पटवार सर्किल मांझादेश की ग्राम पंचायत बखनाओं के आनी वार्ड के खसरा नंबर 2499 से 2599, 2609 से 2850, खसरा नंबर 8284 और 8285, पटवार सर्किल फ्रानाली की ग्राम पंचायत आनी के आनी वार्ड के खसरा नंबर 830 से 911, पटवार सर्किल और ग्राम पंचायत कराणा के खोबड़ा वार्ड के खसरा नंबर 2184 से 2195, 2456 से 2460, पटवार सर्किल और ग्राम पंचायत कुंगश के तेशन वार्ड के खसरा नंबर 1171 से 1187, 2747, 2801, 2814, 2876, 2877 और पटवार सर्किल जावन की ग्राम पंचायत नम्होग के नालदेहरा वार्ड के खसरा नंबर 1587 से 1627 को शामिल किया जाना है।
नरेश वर्मा ने कहा कि संबंधित गांवों और खसरा नंबर के लोगों से 29 मई तक या उससे पहले आपत्तियां एवं दावे मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि के बाद कोई भी आपत्ति और दावो को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
