पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथी के उपलक्ष्य में आज हमीरपुर में श्रद्धांजली समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व दी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया बतौर मुख्यातिथी उपस्थित हुए। इस अवसर पर कांगड़ा कृषि बैंक के अध्यक्ष राम चंद पठानिया भी बतौर मुख्यातिथी उपस्थित हुए। जिला कांग्रेस के सदस्यों ने दिवंगत प्रधानमंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पौधारोपन भी किया।
इस अवसर पर कुलदीप पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की कुर्बानी के लिए सारा देश उनका कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि देश में विज्ञान क्रांति के लिए जो योगदान स्वर्गीय राजीव गांधी ने दिया है, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के लोग स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने के लिए हमेशा अग्रसर है।
