फ़िरोज़पुर में फिर खालिस्तानी नारे, पुलिस ने मौके पर पहुँच कर मिटाये

ख़ालिस्तानी नारे

खालिस्तानी नारे लिखे जाने का सिलसिला बरक़रार है नया मामला फ़िरोज़पुर का है जहाँ मुदकी गांव के पास भगत सिंह के बूत के करीब खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं मुदकी का एरिया भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक है। इस से पहले फिरोजपुर में ही DRM ऑफिस के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे जा चुके हैं। फिरोजपुर के अलावा फरीदकोट, संगरूर, रोपड़ जिलों में भी ऐसे नारे लिखे जा चुके हैं।

पुलिस का कहना है कि इसके पीछे प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस है। जो ज़रूरतमंद नौजवानों को वरगला कर और रुपयों का लालच देकर ऐसे नारे लिखवा रहा है।जैसे ही ये खबर वायरल हुई तो स्थानीय पुलिस ने तुरंत इस पर कार्यवाही की और इन खालिस्तानी नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस ने नारे लिखने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साथ ही साथ पुलिस आस-पास की CCTV फुटेज भी खंगालने में लगी हुई है तांकि यह सुराग मिल सके | नारे वाली जगह को भी पुलिस ने सील कर दिया है | हिमाचल में भी कई स्थानों पर ऐसे नारे लिख पाए गए थे जिसके बाद हिमाचल पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गयी है और सेंसिटिव जगहों पर निगरानी की जा रही है साथ ही साथ पंजाब का पडोसी राज्य होने की वजह से और चुनावी वर्ष होने के कारण पंजाब के साथ लगते सभी बॉर्डर्स पर चौकसी बढ़ी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *