कालका शिमला रेल
धर्मपुर(सोलन) विश्व धरोहर कालका शिमला रेल मार्ग पर कालका से शिमला व शिमला से कालका चलने वाली अधिकतर ट्रेनो के धर्मपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर रूकने के समय मे फेरबदल किया गया है I जिसके कारण यात्रीयो मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है I आपको बता दे कि कालका से शिमला चलने वाली ट्रेन कालका से चलकर धर्मपुर रेलवे स्टेशन पंहुचती है I जहां ट्रेन को रुकने के लिए मात्र एक मिनट ही ठेहराव है I ट्रेन मे स्वार यात्री दौडकर केन्टीन पर खाने पीने की वस्तुऐ खरीदते है I हालाकि दस पर्यटक यात्रीयो मे से दो से चार यात्री ही खाने पीने की वस्तुऐ खरीद पाते है I
जबकि अनेको पर्यटकों ट्रेन पकडने के लिए खाली हाथ ही लौटना पड़ता है I धर्मपुर स्टेशन पर मात्र एक मिनट का समय ट्रेन के रूकने के लिए काफी नहीं है I जानकारी के अनुसार धर्मपुर स्टेशन मे ट्रेन के रूकने के समय मे किये गये बदलाव से पर्यटक व अन्य लोग नाराज है I जिसके कारण ट्रेन मे सफर कर रहे लोग ना तो पुरी तरह से ट्रेन से ऊतर पाते है और ना ही ट्रेन मे चढ पाते है I और ना ही रेलवे कैन्टीन से खाने पीने की वस्तुओ को खरीद पाते है I
जब ट्रेन रेलवे प्लेट फार्म पर पंहुचती है उस समय यात्रीयो मे भगदड मच जाती है और जिसके कारण कई बार यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रैन में चढ़ना पड़ता है धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकने के समय मे किये गये फेरबदल से यात्री तो परेशानी हो रही है लेकिन रेल केन्टीन का ठेकेदार नरेश कुमार का कहना है कि ट्रेन के प्लेट फार्म पर कम समय रूकने से ट्रेन मे सफर कर रहे पर्यटक केन्टीन से खाने पीने की वस्तुऐ नही खरीद पाते है I जिससे केन्टीन घाटे मे चल रही है I
आपको बता दे कि धर्मपुर रेलवे स्टेशन के तहत कसौली ,डगशाई व सुबाथु से आर्मी व अन्य लोग अपने सामान के साथ प्लेटफार्म से ट्रेन मे चढने में परेशानी होती है I धर्मपुर स्टेशन से सैकडो पर्यटक लोग टॉयट्रेन का लुत्फ उठाने के लिए अपने वाहन को धर्मपुर स्टेशन पर पार्क कर देते है I जिसके बाद वह लोग ट्रेन मे शिमला का सफर कर भरपुर आन्नंद लेते है उनमे राजन ,गुरप्रीत,हरभजन सिह,रमेश ने कहा कि धर्मपुर मे ट्रेन बहुत कम समय के लिए रूकती है I हम रेल मंत्री अश्नवनी वैषणव को मैल डालकर इस बात से अवगत करवाऐगे और समस्या का हल निकालेगे I ताकि पर्यटक धर्मपुर स्टेशन पर आराम से ट्रेन मे चढ सके I हालाकि रेल अधिकारीयो ने भी इसकी पुष्टी की है I कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मैहता ने यह मामला शिमला के सांसद सुरेश कश्यप से भी साँझा किया गया है उन्होने कहा कि इस समस्या को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष रखेगे I
