भारत और इंग्लैंड के बीच 5वें टेस्ट का आज दूसरा दिन है. पहला दिन हो तक रवींद्र जडेजा अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर चुके थे इस मैच के पहले दिन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए. उन्होंने 146 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. ऋषभ ने अपनी पारी में 111 गेंदों का सामना किया और 19 चौके और चार छक्के लगाए।यह उनके करियर का 5वां टेस्ट शतक है.
टेस्ट करियर का तीसरा शतक
आज रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने आगे खेलना शुरू किया. भारत ने दूसरे दिन 338 रन से आगे खेलना शुरू किया है. और 81 ओवर के बाद 374 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने 183 गेंद में अपना शतक पूरा किया. विदेशी धरती पर जडेजा ने पहला शतक बनाया है. ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा शतक है.
इस से पहले भारत ने 98 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे और भारत का टॉप आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. फिर यहां से पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए 222 रनों की साझेदारी कर डाली. ये इंग्लैंड के खिलाफ इस विकेट के लिए टीम इंडिया की सबसे बड़ी साझेदारी है. भारतीय टीम कभी भी बर्मिंघम के मैदान पर 400 रन नहीं बना पाई है. इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए हैं.
इससे पहले भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फेल रहे. ओपनर शुभमन गिल 17 और चेतेश्वर पुजारा 13 रन बनाकर जेम्स एंडरसन को विकेट दे बैठे. हनुमा विहारी 20, विराट कोहली 11 और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए. वहीँ दूसरी और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है. इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में विराट सिर्फ 11 रन ही बना पाए. विराट ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को छोड़ना चाहते थे, लेकिन बॉल ने बल्ले का किनारा लिया और विकेट पर लग गई. वह मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर बोल्ड हो गए
