आम आदमी पार्टी: मंडी से शुरू हुई आप की बदलाव यात्रा

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। शनिवार को मंडी जिला में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा बदलाव रैली निकाली गई । यह बदलाव रैली सदर विधानसभा क्षेत्र के नगवांई से शुरू हुई। इसके उपरांत बदलाव रैली भ्योली, न्यू क्विक्टोरिया पुल, गांधी चौक, पुल घराट, हॉस्पिटल चौक से होते हुए कोटली के लिए रवाना हुई। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोटली में इस बदलाव रैली का समापन होगा।

इसके उपरांत यहां से जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी की बदलाव रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी जिला महासचिव अभिषेक ठाकुर ने बताया कि बदलाव रैली के माध्यम से पार्टी प्रभात फेरी, बदलाव मार्च, जनसंवाद और जागरण कीर्तन का कार्यक्रम कर रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट हैं। इस यात्रा के माध्यम से आप कार्यकर्ता जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि प्रदेश में आप की सरकार आते ही स्वास्थ्य व शिक्षा को दिल्ली की तर्ज पर बेहतर किया जाएगा। प्रदेश में दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा मॉडल लाया जाएगा और प्रत्येक स्कूल को बेहतर बनाया जाएगा। पार्टी ने प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में 21 दिन की बदलाव घोषणा की है। बीते 27 जून से पार्टी ने प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों से इस बदलाव रैली का विधिवत शुभारंभ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *