प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा की कोशिश से सारी हिमाचल कांग्रेस हुई एक

प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा

आज पालमपुर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश का राज्य-स्तरीय अधिवेशन हुआ. और जो कहते थे कि हिमाचल कांग्रेस में गुटबाज़ी है तो इस अधिवेशन को आ कर देखते. जिस में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु, AICC सचिव सुधीर शर्मा, बृज बिहारी लाल बुटेल, चन्द्र कुमार चौधरी और राष्ट्रीय युवा इंटक अध्यक्ष  संजय गाबा  उपस्थित रहे.

और इन सब को एक ही मच पर लाने कर श्रेय जाता है. इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा को, और यही कांग्रेस का विरोधियों को जवाब भी माना जा रहा है. हरदीप सिंह बावा ने दिन रात एक कर के इस अधिवेशन की रूपरेखा तैयार की और कांग्रेस के हर मंत्री को हर विधायक को एक साथ लाने के लिए दिन रात एक कर दिया.

प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा

इस दौरान अन्य कांग्रेस नेता जैसे राजिंदर राणा, पवन काजल,आशीष बुटेल, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह,और विधायक भवानी सिंह पठानीया जी मौजूद रहे।इसके साथ साथ जिला कांगड़ा के सभी पूर्व विधायको, काँग्रेस पार्टी व इंटक के अन्य पदाधिकारीयो ने भी अधिवेशन में हिस्सा लिया. ये अधिवेशन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप सिंह बावा के लिए कितना मह्त्वपूर्ण और बड़ा थे. यह इस अधिवेशन के अच्छे से संपन्न होने के बाद उनके चेहरे की ख़ुशी से साफ़ दिखाई दे सकता था, और यह ख़ुशी बनती भी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *