हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला और सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली है। राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल ने तीनों नए पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमाचल उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस को मिलाकर अब जजों की संख्या 12 हो गई है। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश हाई कोर्ट को तीन नए जज मिलने से लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा से लगभग आठ हज़ार करोड़ रुपए का नुक़सान हुआ है और रेसोटेरेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू मनाली में हुए नुक्सान का जायज़ा लेने आ रहें हैं जिनके सामने एनएच और फोरलेन को हुए नुक्सान की रिपोर्ट दी जायेगी और केंद्र सरकार से मदद करने का आग्रह किया जायेगा। सेब बाहुल क्षेत्रों में सड़कों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है ताकि सेब की फसल खराब न हो। आज भी अधिकरियों के साथ इसको लेकर बैठक की जा रही है। कुछ जगहों पर सड़कों को ज्यादा नुक्सान हुआ है जिन्हे बहाल करने में थोड़ा समय लग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *