हिमाचल में मौसम लेगा करवट, 8 जनवरी से तीन दिन बर्फबारी

हिमाचल में मौसम लेगा करवट, 8 जनवरी से तीन दिन बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। दरअसल प्रदेश में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार बताये जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो 8 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इसका असर आगामी 72 घंटे तक रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में 9 जनवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है, जबकि 8 और 10 जनवरी को कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में आज के लिए घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना के साथ साथ मंडी, सोलन और सिरमौर जिले के निचले इलाकों को दिया गया है। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो सकती है। क्यूंकि विजिबिलिटी 50 मीटर तक ही रह गयी है।

वहीँ कोहरा पड़ने से प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड में भी इजाफा हुआ है। इससे पहाड़ों से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। सर्दियों में अमूमन ठंडे रहने वाले शिमला का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस है, तो ​​​​​प्रदेश के सबसे गर्म जिला ऊना का पारा 1.5 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं, ​​सुंदरनगर का 0.5 डिग्री, भुंतर का माइनस 0.9, सोलन का 1.0 डिग्री, कांगड़ा का 3.7, पालमपुर 3.0, मंडी 0.5 डिग्री, चंबा 3.0 और डलहौजी 4.1 डिग्री तक तापमान लुढ़क चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *