जिला चंबा में मंगलवार को एक महिला का एम्बुलेंस में सफल प्रसव कराया गया । दरअसल गांव भोगा डाकघर ढूगली की अंजू बाला को मंगलवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने तुरंत 108 पर फोन किया।
जिसके बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल लेके रवाना हो गई । इस बीच प्रसव पीड़ा तेज़ी से शुरू हुई, तो एंबुलेंस के साथ आई महिला EMT संजू ने महिला को चेक किया और एम्बुलेंस को सड़क के किनारे रुकवा दिया और वहीं पर प्रसव करवाने का निर्णय लिया ।
महिला का चैकअप करने के बाद महिला का वहीं पर प्रसव करवाया गया । प्रसव पीड़ित अंजू वाला ने लड़के को जन्म दिया और वहां से बाद EMT संजू ने अपनी सूझ बूझ से महिला को उपचार के लिए चंबा अस्पताल के लिए रवाना कर दिया । वहीं परिजनों ने भी EMT संजू का आभार व्यक्त किया ।
EMT संजू ने बताया कि जब भी इस तरह का कोई केस पेश आता है तो हम अपने नॉलेज के मुताबिक हर संभव प्रयास करते हैं कि इस तरह के प्रसव केस रास्ते में ही निपट जाए । जिससे महिला और बच्चा दोनों सुरक्षित हो।
