भारत यात्रा बिना पैसे की भी की जा सकती है। लेकिन इसके लिए हौसला बुलंद होना चाहिए और मन में भारत भ्रमण की चाह होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है रजत ने। जिसने लिफ्ट लेकर लगभग 52 दिनों मे चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है और वह भी बिल्कुल फ्री। रजत जोकि लुधियाना का रहने वाला है, लिफ्ट लेकर माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचा और माता जी का आशीर्वाद प्राप्त कर पूजा अर्चना की।
दरअसल रजत ने अपने बैग पर लिफ्ट प्लीज़ लिखा हुआ है। जब पत्रकारों ने उसे इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लिफ्ट लेकर बिना पैसे खर्च किए घर से भारत भ्रमण के लिए निकल चुका है। रजत ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि लोग दूसरे देश घूमने के लिए जाते है। लेकिन भारत भी बहुत बड़ा देश है तो पहले अपना देश घूमना चाहिए। इसिलिये वह भारत भ्रमण के लिए निकला है।
उसने कहा कि भारत एक बहुत ही बड़ा देश है जिसमें विभिन्न प्रकार के लोग इसकी संस्कृति से रूबरू होने के लिए और लोगों से मिलने के लिए वह घर से निकला है अभी तक उसने 52 दिनों मे लगभग चार राज्यों का भ्रमण कर लिया है। जगह-जगह वह लिफ्ट के लिए अपील करता है और कई लोग उसे लिफ्ट देते हैं और उसका आगे का सफर तय करने में मदद करते हैं।
उसने युवाओं से भी आवाहन किया कि वह भारत का भ्रमण जरूर करें। विदेश जाने की बजाय भारतवर्ष का भ्रमण करे। यहां की लोक संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां का भ्रमण करना चाहिए। लोगों से मिलना चाहिए और इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। सिर्फ हौसला बुलंद होना चाहिए और आइडिया होना चाहिए।
