जिला बिलासपुर के उपमंडल स्वारघाट के चंगर क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि इस चोर गिरोह ने सोमवार शाम गांव की सड़क पर पैदल चल रहे एक बच्चे को चुराने का प्रयास किया। ग्राम पंचायत कौड़ावाली के गांव जज्जर निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा प्रिंस ठाकुर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दोस्त के घर सड़क पर पैदल जा रहा था इतने में पीछे से एक बाइक आई। बाइक पर आगे बैठे चालक ने हेलमेट लगाया हुआ था जबकि पीछे बैठे युवक ने भी अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। बच्चे को अकेला देख इन्होंने बच्चे के करीब आने पर उसे कुछ सुंघा दिया जिससे बच्चा कुछ देर के लिए बे*होश हो गया।
ऐसा जान पड़ता था कि चोर क्षेत्र से भली भांति वाकिफ थे क्योंकि CCTV से बचने के लिए चालाकी करते हुए चोर कैमरे में आने से बचने के लिए कैमरे वाले स्थान पर बच्चे को पीछे ही नीचे उतार देते थे और चाकू दिखाकर उसे पैदल आगे जाने को कह देते थे।इस तरह से उन्होंने गावों की दो सड़कों पर लगे कैमरों की नजर से खुद को बचा लिया लेकिन NH पर पहुंचते ही जैसे ही वाहनों का जमघट बढ़ा और बाइक थोड़ी देर के लिए रुकी वैसे ही बच्चे ने छलांग लगाकर खुद को बचा लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना को लेकर परिजनों ने इसकी शिकायत संबंधित पुलिस थाना कोट कहलूर में कर दी है।
बच्चा चोर गिरोह ने बिलासपुर में दी दस्तक, 12 वर्षीय प्रिंस ने ऐसे बचाई जा*न
