हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और ‘यूफोरिया’ स्टार एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जिससे उनके फैंस को गहरा धक्का लगा है। बता दे कि क्लाउड एचबीओ सीरीज ‘यूफोरिया’ में अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते है।’यूरोफिया’ एंगस क्लाउड की बतौर एक्टर पहला प्रोजेक्ट था। क्लाउड का 31 जुलाई, यानी बीते कल सोमवार को कैलिफोर्निया में उनके घर पर निधन हुआ। फिलहाल अभिनेता की मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन बताया जा रहा है कि एक्टर पिता की मौत के बाद मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे।
एंगस क्लाउड की मौत से उनके फैंस और परिवार सदमे में है। परिवार ने सोशल मीडिया पर एक्टर की मौत की जानकारी देते हुए लिखा- ‘एंगस अब अपने पिता से फिर से मिल गया है, जो उसके सबसे अच्छे दोस्त थे। एंगस मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात करते थे और हमें उम्मीद है कि उनका निधन दूसरों के लिए एक रिमाइंडर की तरह हो सकता है कि वे अकेले नहीं हैं और उन्हें चुपचाप इस लड़ाई से नहीं लड़ना चाहिए’।
‘यूफोरिया’ एक्टर एंगस क्लाउड का 25 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
