सफ़ेदे के पेड़ से सतीश कुमार का घर हुआ क्षतिग्रस्त

Satish Kumar's house damaged by white tree

घर के आगे लगे सफेदे के पेड़ को कटवाने के लिए वह 2020 से वन विभाग के चक्कर काट रहा है। और वन विभाग उसको तरह-तरह के मशवरे देकर टालमटोल कर रहा है। अब जबकि बुधवार को आए तूफान के साथ सफेदे का आधा हिस्सा उसके मकान पर गिर गया और लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया अब उसने प्रदेश सरकार से इस सफेदे के पेड़ को कटवाने की गुहार लगाई है।

कहानी कुठियाड़ी निवासी सतीश कुमार की है। सतीश कुमार के घर के आगे सफेदे का एक पेड़ लगा हुआ है जो कि आधा सूख चुका है और आधा हरा है। इस पेड़ को कटवाने के लिए वह 2020 से वन विभाग के चक्कर काट रहा है । वन विभाग ने उस सफेदे के पेड़ पर नंबर तो लगा दिया मगर इस पेड़ को काटने की जहमत नहीं उठाई। सतीश कुमार का कहना है कि वह इस को लेकर सीएम हेल्पलाइन न॰  पर भी शिकायत कर चुका हैं बावजूद इसके उसकी समस्या का हल नहीं हुआ।

बता दे कि बुधवार को आए तूफान से पेड़ का आधा हिस्सा उसके मकान पर गिर गया और लेंटर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत की बात है बुधवार को बारिश के चलते उनका सारा परिवार घर के अंदर था अगर कोई घर के बाहर होता तो पेड़ की चपेट में आकर घायल् भी हो सकता था। जिसके चलते अब सतीश कुमार ने प्रदेश सरकार से इस सफेदे के पेड़ को हटवाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *