दिल्ली के कोचिंग इंस्टीट्यूट में भरा पानी, तीन छात्राओं की मौत

दिल्ली के कोचिंग इंस्टीट्यूट में भरा पानी, तीन छात्राओं की मौत

दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में भारी बारिश के बाद राव IAS कोचिंग सेंटर की इमारत के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई. तीनों छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट से तीनों के शवों को बरामद कर लिया गया है.

मृतक छात्रों की पहचान तानिया सोनी (तेलंगाना), श्रेया यादव (UP) और नेविन डालविन (केरल) के तौर पर हुई है. दिल्ली अग्निशमन विभाग (DFS) के मुताबिक, शनिवार शाम करीब सात बजे राव आईएएस स्टडी सेंटर कोचिंग में जलभराव की सूचना मिली थी. कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वहां कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है.

उधर, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, यह घटना कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. घटना के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *