आज से शुरू हो गया है भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन

आज से शुरू हो गया है भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन

आज से सावन महीना शुरू हो गया है | हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के महीने का आगमन 16 जुलाई से होगा। लेकिन इस बार सावन महीने का पक्ष 4 जुलाई यानि मंगलवार से ही शुरू हो गया है। ऐसा माना जाता है कि सावन भगवान शिवजी का सर्वाधिक प्रिय महीना होता है और लोगों में भी इस महीने के प्रति उत्सुकता होती है | अधिक मास पड़ने से सावन महीना 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा। 59 दिन के सावन महीने में आठ सोमवार आएंगे। इस वर्ष सावन का महीना विशेष रहने वाला है क्योंकि सावन का महीना दो माह का होगा।

सावन महीने में शिवलिंग पर जल चड़ाने का खास महत्व होता है। सावन महीने में लोग सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगवान शिव का जलाभिषेक कर भगवान की प्रिय वस्तुएं उन्हें अर्पित करते हैं और शिव को प्रसन्न करते हैं। वहीं इस माह में दीप दान, ब्राह्मणों को दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सावन में सोमवार का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ जितना फल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *