पार्किंग की समस्या: सोलन शहर में पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं इसको लेकर आए दिन लोग परेशान भी हो रहे हैं हालांकि नगर निगम सोलन में पार्किंग के विस्तार को लेकर कार्य कर रही है । शहर के रेलवे रोड पर भी निगम द्वारा पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है ।
लेकिन इन दिनों फंड की कमी होने के कारण यह कार्य लटका पड़ा है नगर निगम सोलन की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका चंद्रा ने बताया कि रेलवे रोड़ पर पार्किंग का काम इन दिनों पैसों की कमी के चलते रुका हुआ है।
उन्होंने कहा कि लोहार मोहल्ला के पास जो पार्किंग थी उसमें कोर्ट का ऑब्जेक्शन चला हुआ है ऐसे में निगम यह चाह रहे थे कि उस फंड को रेलवे के पास में बन रही पार्किंग के लिए डायवर्ट किया जाए, यह फंड करीब 55 लाख रुपए है। इसके लिए उच्च अधिकारियों से परमिशन मांगी गई है । जैसे ही परमिशन मिल जाती है । उस फंड को रेलवे रोड पर बन रही पार्किंग के लिए खर्च किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द पार्किंग का निर्माण पूरा हो सके।
इसी विषय पर जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष ने बताया कि सोलन में जितने भी बड़े मार्केट है वहां पर कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम इसमें फेल है। ओल्ड बस स्टैंड की पार्किंग का प्रपोजल 25 साल पुराना है।
