नोबल बीएड कालेज ने बा*ढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया श्रमदान, प्रभावितों को बांटे कंबल

नोबल बीएड कालेज ने बा*ढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया श्रमदान, प्रभावितों को बांटे कंबल

पंडोह के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए बहुत सी संस्थाएं और व्यक्तिगत तौर पर कई लोग आगे आ रहे हैं। आज पंडोह के साथ लगते नोबल बीएड कालेज के 67 प्रशिक्षुओं और 9 अध्यापकों ने पंडोह बाजार में श्रमदान किया। इन्होंने लोगों के घरों में जमा सिल्ट और गाद को हटाने के कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई।

इसके साथ ही जिन लोगों का सबकुछ पानी में बह गया है, ऐसे 20 प्रभावितों को अपनी तरफ से कंबल भी बांटे। नोबल बीएड कालेज और नोबल इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीत किरण ने बताया कि उनका संस्थान पंडोह के प्रभावितों के साथ खड़ा है। अपनी तरफ से जो भी संभव हो सकेगा वो मदद की जा रही। उन्होंने आगे भी प्रभावितों को अपनी तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *