विधायक के हस्तक्षेप के बाद लाहौल-स्पीति में शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाइ करने पर लगी रोक

राज्य सरकार ने 3 बच्चों से कम एनरोलमेंट वाले शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाइ करने की अधिसूचना जारी दी है। अधिसूचना के मुताबिक जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में 19 प्राथमिक और 7 मिडल स्कूलों पर गाज गिरी है। अधिसूचना की खबर मिलते ही घाटी के सैकड़ों बच्चों के साथ अविभावकों की परेशानी बढ़ गई। लेकिन इसी बीच विधायक रवि ठाकुर के हस्तक्षेप से राज्य सरकार ने केवल लाहौल-स्पीति में इस अधिसूचना पर फिलहाल रोक लगा दी है। जिससे अविभावकों के साथ बच्चों को बड़ी राहत मिली है।

रवि ठाकुर ने निदेशक शिक्षा विभाग को दूरभाष पर लाहौल-स्पीति की वास्तविक भौगोलिक पृष्टभूमि से अवगत कराया। रवि ठाकुर ने कहा कि सर्दियों में बर्फबारी के बाद लोगों का एक गांव से दूसरे गांव तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर गांव के सरहद पर हिमखंड गिरने की संभावना बनी रहती है। जबकि गर्मी के मौसम में जिला के हर नालों में बाढ़ आने से आवजाही करना जोखिम भरा हो जाता है। रवि ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार ने फिलहाल लाहौल स्पीति के स्कूलों को डिनोटिफाइ करने की अधिसूचना पर रोक लगा दी हैं। कहा कि इस मामले को लेकर समीक्षा बैठक होगी। उसके बाद अंतिम निर्णय होगा।

बता दें कि स्कूलों को डिनोटिफाइ करने की अधिसूचना केवल लाहौल स्पीति के संदर्भ में स्थगित किया गया है। रवि ठाकुर ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। लिहाजा सबको घरद्वार पर शिक्षा हासिल हो इसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *