बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में न*शे का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है. जिस कारण युवा पीढ़ी न*शे की गिरफ्त में फसती जा रही है और आए दिन नवयुवक पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं. ताजा मामला दभोटा चौकी के तहत पंजेहरा-भरतगढ मार्ग का है, जहाँ पर एक बाइक सवार युवक से तलाशी के दौरान 6.81 ग्राम न*शा बरामद किया है. बद्दी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है. आ*रोपी की पहचान अंकुश कुमार गांव ककराला डा0 भरतगढ थाना किरतपुर साहिब त0 व जिला रूपनगर पंजाब के रूप मे हुई है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को सूचना मिली थी की एक बाइक सवार युवक न*शीला पदार्थ लेकर जा रहा है. जिस पर पुलिस ने नाका लगाकर जब बाइक सवार युवक को रोका तो युवक की तलाशी के दौरान युवक के पास से 6.81 ग्राम खतरनाक न*शा बरामद किया. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
वहीं पर मामले की पुष्टि करते हुये एसएचओ नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस बद्दी की SIU टीम के प्रभारी ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर पंजेहरा-भरतगढ रोड पर नाके के दौरान बाइक सवार युवक से 6.81ग्राम खतरनाक न*शा बरामद किया है, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.
