सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा बनी सिविल जज

सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा बनी सिविल जज

राज्य लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसमे सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा ने सफलता हासिल की है। सुष्मिता अब सिविल जज होंगी। सुंदरनगर उपमंडल के महादेव की रहने वाली सुष्मिता ने पहले ही प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। अब तक वह एसिस्टेंट लीगल ऐड कांउसल पद पर मंडी में सेवाएं दे रही थीं।

सुष्मिता ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय पिता रवि कुमार गौड और माता नीना देवी को दिया है। सिविल जज के पद पर चयन होने से सुष्मिता काफ़ी खुश हैं। और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश भाजपा भाजपा सचिव एवं विधायक विनोद कुमार, विधायक हंसराज व संगठनात्मक जिला सुंदरनगर युवा मोर्चा अध्यक्ष उत्कर्ष चौधरी ने सुष्मिता शर्मा के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया व मिठाई खिलाकर बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सुंदरनगर के एक निजी स्कूल से की पढ़ाई :

सुष्मिता शर्मा की शिक्षा सुंदरनगर के एक निजी स्कूल से हुए है। इसके उपरांत वर्ष 2019 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ की और वर्ष 2022 में LLM की पढ़ाई पूरी की। सुष्मिता का कहना है कि इस सफलता से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। वह इस मुकाम को हासिल कर काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *