टेट परीक्षा के लिए 2,033 आवेदन फार्म रद्द

2,033 application forms for Tet exam canceled

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली सात विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में 37,483 अभ्यर्थी बैठेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आधे अधूरे भरे गए 2,033 आवेदनों को रद्द कर  दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टेट जून-2023 के लिए सात विषयों टीजीटी आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए ऑनलाइन माध्यम से 9 मई से 31 मई तक आवेदन मांगे थे। बोर्ड के पास 39,516 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 37,483 आवेदन पत्र परीक्षा शुल्क सहित प्राप्त हुए हैं जबकि 2,033 आवेदन बोर्ड ने रद्द कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि के दौरान फीस जमा करवाई है और उनका नाम रद्द सूची में हैं, तो ऐसे अभ्यर्थीयों को संबंधित दस्तावेज बोर्ड कार्यालय में 7 जून तक अतिरिक्त समय दिया है। डॉ विशाल शर्मा ने कहा कि एचपी टेट जून 2023 परीक्षा 18 जून से 2 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *