पदम पाठशाला में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से शुरू

पदम पाठशाला में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से शुरू

पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में 3 अक्टूबर से जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर यहां पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। जानकारी देते हुए स्कूल के अध्यापक ने बताया कि यहां पर अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें 800 के करीब छात्राएं भाग लेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए रामपुर पदम सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक नंदलाल द्वारा किया जाएगा और समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस दौरान यहां पर राज्य व राष्ट्र स्तर के खिलाड़ी पहुंचेंगे। इन्हें देखने के लिए लोग अधिक से अधिक आगे आए और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं की प्रतियोगिता का आनंद लें। वहीं उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से अन्य छात्रों का भी उत्साह बढ़ता है और ऐसे में छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *