कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा हिंदी भाषी बेल्ट में पहुंच गई है। अभी राहुल गाँधी मध्य प्रदेश में हैं। सोमवार को इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से शुरू हुई। सांवेर रोड मॉडर्न चौराहे के पास यात्रा में 2 युवकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ रुके और दोनों युवकों को अपने पास बुलाए लेकिन दोनों युवक वहां से भाग गए।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बड़ा गणपति से यात्रा जिंसी चौराहा से किला मैदान होते हुए मरीमाता चौराहा पहुंची।यात्रा वैष्णव कॉलेज के सामने रुकी है। भारत जोड़ो यात्री यहां दोपहर का खाना खाएंगे। यात्रा यहां साढ़े तीन बजे तक रहेगी। इसके बाद सांवेर के लिए रवाना होगी। रविवार को भारत जोड़ो यात्रा महू-राऊ के रास्ते इंदौर पहुंची थी। सोमवार को यात्रा सांवेर में नाइट स्टे करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार सुबह उज्जैन के लिए रवाना होगी।
