हिमाचल में सबसे बड़ी लोक अदालत शुरू

प्रदेश में रविवार सुबह आज तक की सबसे बड़ी लोक अदालत शुरू हो गई। इस लोक अदालत में रिकॉर्ड 92407 मामलों पर सुनवाई चल रही है। इसमें से 13781 मामले प्री-लिटिगेशन और 78626 केस पोस्ट-लिटिगेशन के हैं। इन केसों की सुनवाई के लिए राज्य में अलग-अलग 133 बेंच बैठी हैं।

इस लोक अदालत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अहमद ए सईद की देखरेख में हो रही है। वे राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट की जस्टिस सबीना की गाइडेंस में लोक अदालत की कार्यवाही चल रही है। प्रदेश में  92 हजार से ज्यादा मामलों को निपटाने के लिए 133 जगह पर लोक अदालत बेंच बैठी हैं।

विशेष ऑनलाइन लोक अदालत भी

हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को ही विशेष ऑनलाइन लोक अदालत भी लगाई गई है। इसमें जनता के लिए कंपाउंडिंग फीस या जुर्माने के ऑनलाइन भुगतान के लिए सुविधा की गई है। इसके लोग कंपाउंडिंग अथॉरिटी या कोर्ट के सामने उपस्थित हुए बगैर ही जुर्माने का भुगतान घर बैठे कर सकेंगे। लोगों का समय और पैसे दोनों की बचत के उद्देश्य ये यह व्यवस्था की गई है।

चालान का भी निपटारा

हिमाचल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेमपाल रांटा ने बताया कि हिमाचल पुलिस और परिवहन विभाग के साथ कोआर्डिनेशन करके प्री-लिटिगेशन में MV चालान और छोटे मामलों की अधिकतम पहचान और उनके निपटारे के लिए प्रयास किए जा रहे। इन लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को बिना देरी जल्दी न्याय मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *