कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि भाजपा के नेताओं के द्वारा सरकार की आलोचना करने का काम शुरू किया है। लेकिन भाजपा पार्टी को हिमाचल की जनता ने मतदान के माध्यम से सत्ता से बाहर किया है। भाजपा लोकतंत्र की मर्यादा को सब्र भी नहीं कर पा रहे हैं। और न ही अपनी पराजय को स्वीकार कर पा रहे है।
प्रेम कौशल ने कहा कि बिजली बोर्ड लगभग 2000 करोड़ के घाटे में है। कर्मचारियों को वेतन देने में भी बोर्ड को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में वोटों की राजनीति के मद्देनजर खोले गए कार्यालयों और संस्थानों की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने के प्रदेश सरकर के दृष्टिकोण पार्टी समर्थन और स्वागत करती है ।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जरूरत,जनहित और प्रदेश की माली हालत को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में पार्टी सरकार एवं मुख्यमंत्री से नए संस्थान और कार्यालय खोलने के साथ साथ मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को और सुदृढ़ करने का अनुरोध करेगी ताकि स्वास्थ्य,शिक्षा, विद्युत,पीने के पानी इत्यादि सेवाओं को और सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाया जा सके। प्रेम कौशल ने कहा कि यदि भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का जनता में प्रभाब होता तो तो प्रदेश की जनता उन्हें सत्ता से बाहर नहीं करती।
