https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/531171092540815
ऊना जिला मुख्यालय के इंदिरा गांधी खेल परिसर में रविवार को जिला स्तरीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के गठन को लेकर खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी महासचिव नरेंद्र कपिला पदाधिकारियों में सतरूप परिहार, टोनी समेत डीसीए के मुख्य चयनकर्ता राजकुमार, प्रशिक्षकों में अशोक ठाकुर और राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों के हुनर को परखा। गौरतलब है कि 28 अप्रैल से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज किया जा रहा है और उसी प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। तीन दिवसीय मैचों की यह प्रतियोगिता प्रदेश के चार क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। ट्रायल के बाद संभावित 25 खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर कैंप के लिए भेजा जा रहा है।
जिला क्रिकेट संघ द्वारा रविवार को अंतर जिला अंडर-19 प्रदेश स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय टीम के गठन को लेकर ट्रायल का आयोजन किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी की अध्यक्षता में हुए इस ट्रायल के दौरान जिला भर से करीब 60 अंडर-19 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन नेट पर किया। जिला के मुख्य चयनकर्ता राजकुमार और चयनकर्ताओं में अशोक ठाकुर एवं राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता की जांच परख की। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 28 अप्रैल से तीन दिवसीय मैचों की अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि चार खेल मैदानों पर इस प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाने हैं। जिसके लिए जिला स्तरीय टीम के गठन को लेकर ट्रायल का आयोजन रविवार को किया गया। मदन पुरी ने बताया कि खिलाड़ियों की क्षमता के अनुरूप उन्हें टीम में स्थान दिया जाएगा। मदन पुरी ने बताया कि 25 खिलाड़ियों को ट्रायल के बाद संभावितों के तौर पर जगह दी जा रही है, जबकि इसके बाद जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए जा रहे कोचिंग कैंप के समापन पर अंतिम टीम का गठन किया जाएगा। यही टीम प्रदेश स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला की चुनौती पेश करेगी।
