https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/722011736338380
ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब द्वारा पहली ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। ऊना में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला ऊना के विभिन्न स्कूलों से आये करीब 50 खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब द्वारा लड़के और लड़कियों की पहली ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने किया और प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाडियों को सम्मानित भी किया गया। इस रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला ऊना के 7 स्कूलों के लगभग 50 रलर स्केटिंग खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न वर्गों में बांटा गया था जिसमें लड़के और लड़कियों को विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए शहीद भगत सिंह युवा खेल क्लब के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खिलाडियों को उचित मंच प्रदान करने के लिए क्लब द्वारा समय समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। बलविंदर सिंह ने बताया कि रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में जिला ऊना के साथ साथ पंजाब और चंडीगढ़ के खिलाडियों ने भी हिस्सा लिया।
