स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक रमेश चंद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए तैयार है। बीते दो साल भी स्वास्थ्य विभाग ने अच्छा काम किया है। और अब कोरोना का नया वैरीअंट दस्तक दे रहा है जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल कॉलेज के साथ साथ जिला के अस्पतालों में दवाइयों का पूरा स्टॉक है और कोविड सेंटर भी पहले से ही बने हुए है। उन्होंने कहा कि नए कोरोना वैरीअंट के लक्षण भी पहले जैसे है और जुकाम बुखार गले मे खराश जैसे लक्षण आये तो तुरंत अस्पताल जा कर टेस्ट करवाए और अपने आप को आइसोलेट कर ले । उन्होंने कहा कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।
प्रदेश में कोरोना से निटपने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, अस्पतालों में मुहैया करवाया गया दवाइयों का स्टॉक
कोरोना संक्रमण के विदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल सरकार भी सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी जिला अस्पतालों में कोरोना की दवाई का स्टॉक रखने के अलावा लोगो कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। हालांकि हिमाचल में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी नही हो रही है फिर भी विभाग इस बार लापरवाही नही बरतना चाहती है।
