बिलासपुर के गुगा मंदिर खडबली में माथा टेकने गए श्रद्धालु ,नदी में तेज बहाव  की वजह से घंटो देर फंसे रहे  

तेज बरसात में गुगा मंदिर खडबली  माथा टेकने गए काफी संख्या में श्रद्धालुओं और गुगा मण्डली को जो खड्ड के पर काफी समय फंसे रहे आखिरकार युवाओं ने खड्ड  पार करवाई। स्वारघाट उपमंडल के मंडयाली पंचायत के खडबली में गुगा मंदिर माथा टेकने गए काफी संख्या में श्रद्धालु भारी बारिश के चलते खड्ड के पार फस गए 
 
युवाओं ने बड़ी मुश्किल से खड्ड के बीच में खड़े होकर श्रद्धालुओं मंडली वालों को खड्ड पार करवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को सरकार को उन्होंने इसके बारे में अवगत करवाया लेकिन आज तक ना तो सड़क पक्की हो पाई और ना ही पुली का निर्माण हो पाया है। जिसके चलते कई बार तेज बरसात में लोगों को श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करनी पड़ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *