प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर की जम कर तारीफ की 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉमनवेल्थ विजेताओं से बातचीत के दौरान हिमाचल की बेटी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर की जम कर तारीफ की बता दे कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और क्रिकेट में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से पराजित हुई थी और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की। विशेषकर राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली शिमला की रेणुका सिंह ठाकुर की पीएम ने जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री ने कहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से बातचीत भी की। पीएम ने कहा- सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, लेकिन रेणुका की स्विंग का तोड़ अभी भी किसी के पास नहीं है दिग्गजों के बीच टॉप विकेट टेकर रहना कोई कम उपलब्धि नहीं है। इनके चेहरे पर भले ही शिमला की शांति रहती हो, पहाड़ों की मासूम मुस्कान रहती हो, लेकिन उनका आक्रामकता बड़े-बड़े बल्लेबाजों का हौसला पस्त करती है। ये प्रदर्शन निश्चित रूप सेदूर के क्षेत्रों में भी बेटियों को प्रेरित व प्रोत्साहित करेगा। बता दें देश की बेटियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में देश को मेडल जीता कर गर्व करने का मौका दिया है।

रेणुका ICC टी-20 रैंकिंग में टॉप 20 पायदान पर  पहुंच गई है। ICC के ताजा  रैंकिंग में 18वां स्थान पर रेणुका ठाकुर काबिज है।  रेणुका ठाकुर हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *