कांग्रेस अध्यक्ष का तंज, पीएम मोदी पर बोले मै अछूत हूँ ,कोई चाय भी नहीं लेता, तुम्हारी चाय कोई पीता तो है ‘ 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री खुद को गरीब कहते हैं, लेकिन मुझसे बड़ा गरीब कौन होगा, मैं तो अछूत हूं। कांग्रेस अध्यक्ष रविवार को सूरत में एक रैली को सम्बोधित करते हुए खुद को अछूत और प्रधानमंत्री को झूठों का सरदार बताया।

उन्होंने कहा आपके जैसा आदमी, जो हमेशा क्लेम करते हैं, मैं गरीब हूं। अरे भाई, हम भी गरीब हैं। हम तो गरीब से गरीब हैं। हम तो अछूतों में आते हैं। कम से कम तुम्हारी चाय तो कोई पीता है, मेरी चाय भी नहीं पीता कोई। और फिर आप बोलते हैं- मैं गरीब हूं। मेरे को किसी ने गालियां दीं, मेरी तो हैसियत क्या है।”

खड़गे ने कहा, “मोदी और शाह पूछते हैं कि कांग्रेस ने पिछले 70 सालों में क्या किया? अगर 70 साल में काम नहीं करते, तो हम आज लोकतंत्र नहीं पाते। ऐसी बात कह-कहकर अगर आप सहानुभूति पाने की कोशिश करें तो लोग अब होशियार हो गए हैं, उतने बेवकूफ नहीं हैं। एक बार चलता है, एक बार अगर झूठ बोलेंगे तो सुन लेंगे। दो बार भी बोलेंगे तो भी सुन लेंगे। कितने बार बोलेंगे, झूठ पर झूठ। ये झूठों के सरदार हैं। और उस पर कहते हैं ये देश को लूट रहे कांग्रेस वाले।”

खड़गे यहीं नहीं रुके, उन्होंने गुजरात की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप गरीबों की जमीन लूट रहे हैं और आदिवासियों को जमीन नहीं दे रहे हैं। जमीन, पानी और जंगल कौन खत्म कर रहा है? आप अमीर लोगों के साथ मिलकर हमें लूट रहे हैं।’

भारत जोड़ो यात्रा में लगे मोदी -मोदी के नारे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *