देवभूमि संघर्ष समिति : अवैध हिस्सा हटाने को लेकर की जा रही लिपा-पोती

शिमला मस्जिद विवाद

अवैध निर्माण हटाने को लेकर केवल लीपा-पोती

मस्जिद कमेटी (Mosque Committee) के अवैध हिस्से को हटाने का काम शुरू करने पर पर प्रतिक्रिया देते हुए देवभूमि संघर्ष समिति (Devbhumi Sangharsh Samiti) ने कहा है कि न्यायालय ने अवैध हिस्से को हटाने का आदेश दिए है जिसका पालन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटाने को लेकर केवल लीपा-पोती की जा रही है. इस पर सभी की सजग नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि कमेटी के पास अगर साधन की कमी है तो न्यायालय के समक्ष बात रखें. साथ ही संघर्ष समिति ने संजौली मस्जिद मामले पर उच्च न्यायालय के उन आदेशों का स्वागत किया है

8 हफ्तों के भीतर मामले का निपटारा

देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण(Convener Bharat Bhushan) ने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से संजौली में हुए अवैध निर्माण को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दी गई. उच्च न्यायालय ने याचिका स्वीकारते हुए नगर निगम अदालत को 8 हफ्तों के भीतर मामले का निपटारा करने के आदेश दिए हैं. 14 वर्षों से मामला न्यायालय में लंबित है कि उन्होंने कहा कि देवभूमि संघर्ष समिति दो विषयों को लेकर सड़कों पर उतरी थी.

वहीं संजौली(Sanjauli) में शुरू हुए मस्जिद के अवैध को हटाने के काम पर देवभूमि संघर्ष समिति ने कहा कि न्यायालय मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के आदेश दिए हैं ऐसे में अवैध हिस्से को हटाया जाना. चाहिए उन्होंने कहा कि मस्जिद कमेटी के पास साधन का अभाव है तो न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखें.

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी

इस दौरान देवभूमि संघर्ष समिति के सहसंयोजक मदन ठाकुर(Co-ordinator Madan Thakur) ने कहा कि देशभर में एक नरेटिक सेट किया जा रहा है जिसमें हिंदू देवी देवताओं का अपमान होता है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 2017 से एक चैनल चल रहा है जो खुलकर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करता है उन्होंने कहा कि इसमें विशेष समुदाय के लोग हैं जो इस पेज को चलते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *