पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत जंगेशू में एक हादसा पेश आया है | जिसमे तीन युवकों की जान चली गयी | जानकारी के अनुसार जिला सोलन के कसौली के अंतर्गत जंगेशू नामक स्थान पर एचपी 12 एच 6577 कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी | जिसमे करीब 3 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है | स्थानीय लोगो का कहना है कि प्रात करीब 4:00 बजे उन्हें कुछ आवाजें सुनाई दी थी, उस समय यह गाड़ी गिरी हो। हादसे की सूचना कसौली थाना में सुबह करीब साढ़े 6 बजे पहुंची। SHO थाना टीम लेकर मौके पर पहुंचे। आगामी कार्रवाई जारी है।
पुलिस को घटनास्थल से मृतकों के मोबाइल मिले हैं, जिनसे उनकी पहचान हुई। मृतकों में सूरज ठाकुर पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी गांव अभीरपुर, नालागढ़ जिला सोलन, शुभम निवासी नालागढ़ और संगम निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने शवों और हादसाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
