सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया


सोलन के ऐतिहासिक ठोड़ो मैदान में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सुबे के स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल ने की। सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की उसके बाद ठोड़ो ग्राउंड पहुंचकर परेड की सलामी ली।  जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में एक मजबूत नेतृत्व है जिसको हाथों में होने से देश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री  प्रदेश 
में हुए विकास कार्यों को बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज से मोबाइल क्लिनिक का शुभारम्भ होगा जो हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिक पर घर बैठे ही लोगों उपचार हो पायेगा  सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल नहीं लिया जा रहा है। आज हिमाचल प्रदेश के सभी घरों में एलपीजी के कनेक्शन हैं। प्रदेश सरकार ने ग्रहणी सुविधा योजना के तहत उन महिलाओं को भी कनेक्शन दिए जो उज्ज्वला योजना में कवर नहीं हो पाई थीं। 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मोबाइल क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे 
आज हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मोबाइल क्लीनिक का शुभारंभ करने जा रहे हैं जो  प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी उन्होंने कहा कि बेहतर सुविधा लोगों को मिलने से काफी फायदा होने वाला है जो लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे उन लोगों के लिए यह सुविधा बेहतर होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *