भारी बारिश के बावजूद शिमला में  76 वें स्वतंत्रता दिवस की धूम शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

 देश आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. पूरे देश के साथ हिमाचल प्रदेश में भी आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है. 76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने तिरंगा फहराया. जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान पुलिस की परेड लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही. भारी बारिश के बावजूद पुलिस बल का जोश नहीं डिगा और पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले भारत मां के वीर सपूतों को याद किया गया.
इस दौरान  सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आज राष्ट्र आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं. आजादी के  75 साल पूरे होने पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों को देश की आजादी में बलिदान हुए वीरों को याद करने की मुहिम को छेड़ा है.  देश की आजादी में कई वीर सपूतों ने शहादत दी. सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारी संघर्ष के साथ देश को आजादी मिली है. आजादी के बाद की पीढ़ी को देश की आजादी की महत्त्व को पता लगे, इसके लिए हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वीर सपूतों को याद किया जाता है. शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *