राजधानी शिमला के समरहिल में शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी के 11 वें दिन भी सर्च ऑप्रेशन ज़ारी रहा। वीरवार को 2 श*व मलबे से मिले है। जिसके बाद मृ*तकों की संख्या 19 पहुँच गयी है। एक श*व नीरज ठाकुर और साढ़े 4 वर्षीय समायरा का शव बरामद हुआ है। समरहिल के रहने वाले नीरज ठाकुर अपने पीछे मां शांति देवी, पत्नी समा ठाकुर और बेटी सान्या को पीछे छोड़ गए हैं। इनके शव को पोस्टमॉर्ट*म के लिए IGMC लाया गया।
वहीँ 9वां श*व साढ़े 4 वर्षीय समायरा का बरामद हुआ है। समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड में अब समायरा के दादा पवन शर्मा ही लापता है। इनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है। हालांकि पिछले कल और परसों भारी बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया था। मगर, आज सुबह से ही इनकी तलाश में अभियान शुरू किया गया। वहीँ एक अभी भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय लोग श*व निकालने में जुटे हुए हैं।
