ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी शिवानी दीदी 26 अप्रैल को हमीरपुर आ रही है । हमीरपुर के पुलिस ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम ब्रह्मकुमारी आश्रम द्वारा रखा गया है । अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी शिवानी दीदी जहां जनता को जीवन यापन से संबंधित प्रवचन देंगे तो वहीँ 27 अप्रैल को हमीरपुर के पक्का भरो में निर्मित ब्रह्मकुमारी आश्रम का भी उद्घाटन करेंगे ।
इसके बारे में तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बहन भारती ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम 3:00 बजे निर्धारित स्थान पर कार्यक्रम रखा गया है शिवानी दीदी पहली बार हिमाचल में अपना पहला कार्यक्रम करने जा रही है जिसमें वह सुखमय जीवन जीने का रास्ता लोगों को बताएंगे कैसे जीवन में खास बातों को धारण करके अपने जीवन को सरल बनाया जा सकता है इस पर उपदेश देंगी उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रदेश भर से ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़े लोग इस में भाग लेंगे कहा कि पहली बार शिवानी दीदी का दिव्य ज्ञान पाने का हम सबको मौका मिलेगा । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आमंत्रण दिया गया है वही इस कार्यक्रम में आम जनता के अलावा विशिष्ट अतिथियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
राजयोगिनी शिवानी दीदी हमीरपुर में सिखाएंगी सुखमय जीवन जीने के तरीके
