नगर परिषद हमीरपुर के तहत गृहकर दाताओं ने 25 लाख हाउस टैक्स पर कुंडली मार दी है। वर्ष 2022 23 में एक करोड़ 47 लाख रुपए वसूला जाना प्रस्तावित था। हालांकि हाउस टैक्स के रूप में नगर परिषद को एक करोड़ 22 लाख के लगभग ही राशि प्राप्त हुई जिसके लिए नगर परिषद हमीरपुर की तरफ से 31 मार्च तक हाउस टैक्स जमा करवाने पर 10 फीसदी तक छूट का भी प्रावधान रखा गया था। यदि पुराना बकाया जोड़ा जाए तो नगर परिषद की पेंडेंसी लगभग डेढ़ करोड़ के आसपास पहुंच गई है। समय पर हाउस टैक्स जमा ना करवाने की सूरत में बकाया राशि लगातार बढ़ती जा रही है।
सूचना है कि कई गृहकर दाताओं के पास लाखों रुपए फंसे हुए हैं और नगर परिषद के द्वारा कई बार हाउस टैक्स की अदायगी ना करने वाले डिफाल्टर को टैक्स भरने के लिए कहा गया था । नगर परिषद हमीरपुर मैं अब ऐसे डिफॉल्टरो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है । नोटिस निकाल कर इन्हें हाउस टैक्स जमा करने के लिए कहा जाएगा। यदि नोटिस निकालने के बाद गृह कर की अदायगी नहीं हुई तो फिर नगर परिषद कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।
बता दें कि नगर परिषद हमीरपुर के तहत 5000 से अधिक घर पंजीकृत हैं जोकि नगर परिषद को गृह कर अदा करते हैं। इनमें से कई करदाता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से गृह कर की अदायगी नहीं की है। गृह करदाताओं की मनमानी के चलते ही नगर परिषद लाखों रुपए के गृह कर को वसूलने में कामयाब नहीं हो पा रही। नगरपरिषद के पास पूर्व में 1 करोड़ 20 लाख रु की पेंडेंसी चल रही थी और अब 25 लाख की इसमें और बढ़ोतरी हो गई है।
