मां चिंतपूर्णी के दरबार में छिन्नमस्तिका जयंती की धूम

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में आज मां छिन्नमस्तिका जयंती के शुभ अवसर पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर माता की विशेष पूजा अर्चना कर हवन कुंड में पूर्ण आहुतियां डाली और सुख समृद्धि की कामना की। बताते चलें कि 24 घंटे से लगातार चल रहे हवन का समापन आज सुबह के समय हुआ इसके बाद चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आलू पूरी, खीर और केले का प्रसाद भक्तजनों को वितरित किया।

छिन्नमस्तिका जयंती पर पंजाब व अन्य राज्यों से माता के श्रद्धालु भी विशेष रूप से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे| वहीं दूसरी ओर मंदिर न्यास की ओर से माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बाबा श्री माई दास सदन में कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों सचिन कालिया विनोद कालिया भारत भूषण कालिया नवीन कालिया और पुनीत कालिया ने सभी को माता की जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि पुजारियों ने इस मौके पर हवन कुंड में आहुतियां डाल कर भक्तों की सुख-समृद्धि की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *