बीते कुछ दिन पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तंगी की खबरें देश भर में सुर्खियां बटोरी थी और खेल प्रेमियों को उनके हालात को देखकर मायूस भी हुए थे। हालांकि अब उनके तंगी को ख़त्म करने के लिए क्रिकेट प्रेमी और महाराष्ट्र के कारोबारी संदीप थोराट ने आश्वासन दी है और कहा कि उन्हें हर महीने 1 लाख रुपये की नौकरी की पेशकश की है। कांबली ने अपने वित्तीय संघर्षों के बारे में खुलासा किया था और कहे थे कि उन्हें मात्र 30,000 पेंशन से अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं। मुझे काम की जरूरत है, बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन ही उनकी आय का एकमात्र जरिया है जिससे घर चलना मुश्किल हो गया है।
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विनोद कांबली की तंगी को देखकर महाराष्ट्र के कारोबारी संदीप थोराट ने एक लाख की नौकरी ऑफर की
देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक कांबली की करियर दुर्भाग्य से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दबाव के आगे घुटने टेक बैठे और करियर ख़त्म होने से पहले भारत के लिए केवल 17 टेस्ट और 104 वनडे ही खेल सके। ९० के दसक में उन्होंने लगभग 113 के स्ट्राइक रेट से स्कोर किए और 1992 में दो दोहरे शतक लगा के अंतरास्ट्रीय क्रिकेट में खलबली मचा दिए थे। फिलहाल विनोद कांबली बीसीसीआई से मिलने वाली पेंशन पर निर्भर है। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया। मुझे काम की जरूरत है, जहां मैं युवाओं के साथ काम कर सकूं। परिवार के देख भाल के लिए मुझे जॉब की जरूरत है।उन्होंने कहा कि एमसीए से कई बार कहा कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं चाहे वह वानखेड़े स्टेडियम में हो या बीकेसी में। मुंबई क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। मैं इस खेल के लिए अपनी जिंदगी का ऋणी हूं।
कई मराठी वेबसाइटों के अनुसार, कांबली को जो काम की पेशकश की गई है, वह क्रिकेट से संबंधित नहीं है। कांबली को मुंबई में सह्याद्रि इंडस्ट्री ग्रुप के फाइनेंस डिवीजन में पद की पेशकश की गई है। देखना दिलचस्प होगा कि कांबली नौकरी करते हैं या नहीं। हालांकि, संदीप थोराट का एक राष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए खड़ा होना बहुत बड़ी बात है ।
