पंचतत्व में विलीन हुये कांगड़ा के अरविंद कुमार

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1299326680999192

हिमाचल प्रदेश के दो और जवान शहीद हो गए है | दरअसल जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से एनकांउटर में सिरमौर जिले के शिलाई के रहने वाले प्रमोद कुमार और कांगड़ा जिले के अरविंद कुमार शहीद हुये है | शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के जवान अरविंद कुमार का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया.

आज सुबह अरविंद का उनके पैतृक गांव में राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले, शनिवार शाम को शहीद अरविंद कुमार की पार्थिव देह पालमपुर के होलटा मिलिट्री स्टेशन लाया गया. विशेष सुरक्षा दस्ते की अगुवाई में शहीद की पार्थिव देह को उनके गृहनगर लाया गया.इसके बाद आज सुबह 6 बजे मिल्ट्री कैम्प से रवानगी के बाद करीब साढ़े सात बजे शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची. यहां पर बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे. ऐसा लगा मानो शहीद की याद में आसमां भी रो रहा था.

जैसे ही उनका शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई. शहीद की पत्नी ने लाल जोड़े में उन्हें अंतिम विदाई दी और अंतिम दर्शन किए.शहीद अरविंद को श्रद्धांजलि देने के लिए कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, डीसी निपुण जिंदल, सुलह विधायक विपिन परमार सहित बड़ी संख्या में शहीद के घर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं भारी बारिश के बीच लोगों ने भी अरविंद को श्रद्धाजंलि दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *