Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

नशे में टल्ली प्रियंका और नीक सबके सामने ही करने लगे किस,देखें वायरल वीडियो   

1 min read

 

देसी गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का परचम लहराया है। आज प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकीं हैं। देसी गर्ल प्रियंका ना सिर्फ एक सफल स्टार हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी बेहद शानदार है। वो एक अच्छी जीवनासाथी होने के साथ साथ अब एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ मस्ती करती नजर आ रहीं हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए तस्वीर और वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में वो अपने पति निक जोनस और बेटी के साथ इंजॉय करती नजर आ रहीं हैं। इस दौरान प्रियंका और निक की एक तस्वीर है जो फैंस के बीच काफी चर्चा में आ गई है।

 प्रियंका और निक की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह की काफी पसंद की जाती है। दोनों ही स्टार एक दूसरे पर हमेशा खुलकर प्यार जताते नजर आते हैं। कभी बाहों में बाहें डाले तो कभी एक दूसरे का हाथ थामे निक और प्रियंका का प्यार दुनिया को दिख जाता है। अब हाल ही में प्रियंका के जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भी दोनों एक दूसरे को ऐसे ही प्यार जताते नजर आ रहें हैं। वीडियो में दिख रहा है कि निक और प्रियंका एक दुसरे  को किस कर रहें हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi (@jerryxmimi)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *