राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी हमीरपुर के बरोहा में भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान और केंद्र सरकार हिमाचल के हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देकर हाटी समुदाय की लम्बी मांग को पार्टी ने पूरी की है। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक निर्णय आने से हाटी समुदाय झूम उठा है। हाटी समुदाय को विशेष दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सालों पुरानी मांग को पूरा करके सिरमौर जिला को तोहफा दिया है जिससे पूरे प्रदेश के लोगों में खुशी है।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सरकारी पैसे के दुरुपयोग के सवाल पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रतिभा सिंह और उनका बेटा, जो कर रहा है उन्हें उसका भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। और डबल इंजन की सरकार ने हर वर्ग के लिए सबके कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है। इसलिए जनता के बीच जाकर संवाद किया जा रहा है। जनता के बीच में जाना पैसे का दुरुपयोग नहीं होता है और ऐसा कहना हमेशा ही कांग्रेस का एक स्टाइल रहा है।
विधानसभा चुनावों में महिलाओं की टिकट की दावेदारी पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि गत चुनाव में भी छह महिलाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा था और बहुत अच्छी जीत मिली थी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भाजपा हाईकमान महिलाओं का आंकड़ा बढेगा।
