Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

एग्जिट पोल के सर्वे : हिमाचल में फिर से भाजपा सरकार 

1 min read

एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। देश की तमाम सर्वे के अनुसार भाजपा को 32 से 40  सीटें मिलने की आसार दिख रहा है। वहीं कुछ एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिलाई है। कुल मिलाकर कांग्रेस को इस सभी सर्वे में 27 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का हिमाचल में  खाता खुलते हुए नहीं दिख रहा है। सिर्फ दो एजेंसियों ने आप का खाता खुलते दिखाया है।

पोल ऑफ पोल्स यानी इन आठों सर्वे का औसत आंकड़े पर नजर डालें तो भाजपा को इस बार 33, कांग्रेस को 26, अन्य को 2 और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही हैं। पिछले साल की यानी 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो जहां 68 सीटों में से भाजपा ने 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं।

 8 तारीख यानी नतीजों के दिन का इंतजार करना चाहिए: जयराम ठाकुर 

एग्जिट पोल पर हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकांश एक्जिट पोल में यह देखने को मिल रहा है कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनने जा रही है। 1-2 जगह ऐसी हैं जहां कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है। मुझे लगता है कि हमें 8 तारीख यानी नतीजों के दिन का इंतजार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *