हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालु के द्वारा 1 किलो सोने का हार माता जी के चरणों में अर्पित की। श्रद्धालु के द्वारा यह सोने का हार गुप्त दान के रूप में माता को चढ़ाया गया। परिवार सहित श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचा माताजी के दर्शन किए और गुप्त दान के रुप में सोने का हार जिसका वजन लगभग 1 किलोग्राम है माता के मंदिर में चढ़ाया। इस सोने के हार की कीमत लगभग 50 लाख रुपए से ज्यादा है। श्रद्धालु ने ये सोने का हार गुप्त दान के रूप में अर्पित की।
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालु के द्वारा 1 किलो सोने का हार माता जी के चरणों में अर्पित की
जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है वे समय-समय पर श्रद्धालुओं के द्वारा माता के दरबार में सोना चांदी का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने के बाद माता के चरणों में भेंट लेकर के सोने चांदी के छत्र नेत्र और हार माता के चरणों में अर्पित करते हैं।
बता दे कि मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा सोना चांदी नगद पैसा चढ़ाया जाता है इस सभी की गिनती कक्ष में गिनती की जाती है और वजन किया जाता है। सीसीटीवी कैमरे के सामने यह सारी प्रक्रिया की जाती है। मंदिर में सुरक्षाकर्मी भी मौके पर तैनात रहते हैं फिर है सोना चांदी माता के खजाने में जमा कर दिया जाता है।
