सोलन शहर का सबसे व्यवस्त बाज़ार अप्पर बाज़ार में वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से रोक है।इस इलाके में बेहद अधिक भीड़ रहती है। लेकिन गंज बाज़ार के समीप चल रही इस भीड़ पर आते जाते सरकारी भवन की छत से सीमेंट की परतें गिर रही है। जो आने जाने वालों को घायल कर सकती है। नगर निगम द्वारा कई वर्षों पहले इस भवन का निर्माण किया गया था। जिसमें सीमेंट कम और रेत अधिक लगाया गया। जिसकी वजह से यह भरभरा कर गिर रहा है अभी तक सुखद बात यह रही है कि छत से जो सप्पड़ गिर रहा है उसकी मात्रा अभी कम है वही दुकानदारों ने इसके डर से दुकानों के आगे तरपालें लगा दी है। ताकि राहगीर चोटिल न हो सके।
व्यवसायी मनीष साहनी ने बताया कि आज से करीबन 10 वर्ष पहले इस भवन का निर्माण किया गया था। लेकिन जिस ठेकेदार ने इसका निर्माण किया वह बेहद खराब समाग्री कि उपयोग की जिसकी वजह से छत से सप्पड़ निकल कर राहगीरों पर गिर रहा है।सभी दुकानदारों ने इस डर से तरपालें लगा दी है ताकि कोई बड़ी दुर्घटना न घट जाए। उन्होंने नगर निगम से अपील की है कि वह जल्द से जल्द इस भवन की मुर्रमत करवाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घट जाए।
