https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/246406121256749
जिला बिलासपुर की सबसे बड़ी सहकारी सभाओं में से एक बहु उद्देशीय सहकारी सभा बस्सी के चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया | आज संपन्न हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समर्थित हरबंस लाल प्रधान और भाजपा के ही बलदेव राज उपप्रधान चुने गए | दोनों उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए | इससे पहले इस सभा के 15 वार्डों के चुनाव भी सर्वसम्मति से संपन्न हुए थे, जिनमें से 14 वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत कर आए थे, जिन्होंने आज भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से प्रधान और उपप्रधान चुने |
जीत के बाद सहकारी सभा के नवनियुक्त प्रधान हरबंस लाल ने इस जीत का श्रेय भाजपा विधायक रणधीर शर्मा को दिया और सभा के पूर्व प्रधान जगरनाथ, पंचायत प्रधान हरनेक सिंह, सनम जोत और पूर्व प्रधान कैप्टन परमिंदर व लक्षमण दास की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि इस सभा के काम को आगे बढ़ाने और जनता के हित के लिए हम सब मिल कर काम करेंगे |
