पिछले तीन दिनों से सोलन शहर में अनार के पेटियों में नोटों के कतरने देखने को मिली है। हालांकि पुलिस जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक लैब जुन्गा में इन नोटों की गहनता से जांच की जा रही है। सोलन सब्जी मंडी में अनार की पेटियों में ₹100,₹200,₹500 के नोटों की कतरने मिलने पर पुलिस को सुचना दी गई थी।
मंगलवार को सुबह जैसे ही आढ़ती सब्जी मंडी आए और अनार की पेटियां खोलकर देखी तो पाया कि पिछले दिनों की तरह आज भी अनार की पेटी में नोटों की कतरने मिली है,ये कतरने नकली या असली नोटों की इसको लेकर आढ़ती भी हैरान है,वहीं आढ़तियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कतरनों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिया है।
सब्जी मंडी सोलन के आढ़ती राकेश कोहली और सोनू ने बताया कि पिछले काफी समय से वे सब्जी मंडी सोलन में फल और सब्जी बेचने का व्यापार कर रहे हैं। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि अनार की पेटी में नोटों की कतरने पैकिंग के रूप में आ रही है। ये नोटों का साइड मटेरियल है। उन्होंने कहा कि कतरने असली नोटों की है या नकली,इस बारे में कह पाना मुश्किल है लेकिन इसकी जांच करना जरूरी है,क्योंकि जो अनार कुल्लू से आ रहा है उसमें ही यह कतरने देखने को मिल रहे हैं। आढ़ती सोनू ने कहा कि वे अनार नासिक और दिल्ली से मंगा रहे हैं लेकिन उसमें जो कतरने आ रही है वह नोटों की नहीं है लेकिन साथी आढ़ती जो अनार की पैकिंग लेकर आ रहे हैं उसमें यह कतरने सामने आई है।
वहीं एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कल की तरह आज भी सुबह सब्जी मंडी सोलन में आढ़तियों को अनार की पेटी में नोटों के कतरने मिली है। पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कतरने की फॉरेंसिक लैब जुन्गा में जांच की जा रही है।
